Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडभारत पहुंची यूक्रेन उपविदेश मंत्री, पीएम मोदी की नीति को बताया महत्वपूर्ण

भारत पहुंची यूक्रेन उपविदेश मंत्री, पीएम मोदी की नीति को बताया महत्वपूर्ण

यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन दज़ापरोवा आज से 4 दिनों के लिए भारत दौर पर पहुंची है। इस दौरान वे कई अधिकारियों से बात करेंगी और कई नए कार्यों के लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत होगी।

यूक्रेन की पहली उप विदेश मंत्री एमिन दज़ापरोवा आज भारत पहुंच गई हैं। इस यात्रा जरिए उनका फोकस यूक्रेन की मौजूदा स्थिति को लेकर भारत के अधिकारियों के साथ चर्चा पर रहेगी। एमिन दज़ापरोवा के इस दौरे की मुख्य वजह रूस औऱ यूक्रेन के बीच जारी जंग में भारत का यूक्रेन के लिए समर्थन हासिल करना है।

उप विदेश मंत्री एमिन दज़ापरोवा रूस-यूक्रेन संघर्ष शुरु होने के बाद से भारत का दौरा करने वाली पहली यूक्रेन अधिकारी हैं। भारत पहुंचने के बाद उन्होने मीडिया से चर्चा में कहा की भारत को अपने ऊर्जा संसाधनों, सैन्य अनुबंधों और राजनीतिक बातचीत में विविधता लाने में व्यावहारिक होना चाहिए। पीएम मोदी की लोकतंत्र, संवाद और विविधता और “युद्ध का कोई युग नहीं” और रणनीतिक अनुप्रयोग की नीति वास्तव में महत्वपूर्ण है।

यूक्रेन उप विदेश मंत्री ने मीडिया को बताया  “आज भारत विश्वगुरु, गोल्बल टीचर और मध्यस्थ बनना चाहता है। ऐसे में सच्चे विश्वगुरु के पास यूक्रेन का समर्थन करना ही एकमात्र विकल्प है।“

यूक्रेन उप विदेश मंत्री की ये यात्रा दोनों देशों के बीच आपसी समझ और हितों को आगे बढ़ाने का अवसर साबित होगी। इसके साथ ही यूक्रेन के स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए कई जानकारी एकत्रित की जाएगी।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments