Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडहिन्दी फिल्मों की "गुड्डी" आज मना रही हैं अपना बर्थडे

हिन्दी फिल्मों की “गुड्डी” आज मना रही हैं अपना बर्थडे

फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन आज अपना 75वां बर्थडे मना रही हैं। उन्होने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में कर दी थी। उनकी पहली डेब्यू फिल्म सत्यजीत रे की बंगाली फिल्म महानगर थी। इसके बाद बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म थी साल 1971 में आयी “गुड्डी”। अपने करियर में जया बच्चन ने कई बेहतरीन रोल निभाएं। कला के क्षेत्र में शानदार योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया है। उनकी एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आती है। बर्थ डे स्पेशल में जानते हैं उनके करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में…

जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भोपाल के सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल से प्राप्त की। जया ने जब पहली फिल्म में काम किया था तो वे सिर्फ 15 साल की थी। अपनी बेहतरिन एक्टिंग के लिए उन्हें 3 बार बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर मिल चुका है। इसके साथ ही 3 बार बेस्ट सर्पोर्टिंग एक्टर के फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिले हैं। महानायक अमिताभ बच्चन के साथ इनकी पहली फिल्म 1972 में आयी “बंसी बिरजू” थी।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी, फिल्मी दुनिया की सबसे शानदार जोड़ी है। दोनों ही कलाकार जब भी साथ नजर आते हैं उनका अंदाज बहुत खास होता है। इस जोड़े ने 3 जून 1973 को शादी की और दोनों के 2 बच्चे श्वेता और अभिषेक हुए। साल 1975 की यादगार फिल्म “शोले” की चर्चा आज तक होती है, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी थे। ये फिल्म अमिताभ और जया के लिए एक और वजह से खास रही है, वो है इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जया बच्चन प्रग्नेंट थी। जया बच्चन के करियर की हिट फिल्में  बहुत सी हैं, पर जो लोगों को आज भी पसंद है उनमें उपहार, गुड्डी, मिली, कोरा कागज, जंजीर, अभिमान, चुपके-चुपके और शोले शामिल है।

बंगाली ब्राह्मण परिवार में जन्मी जया भादुड़ी के पिता तरुण कुमार भादुड़ी एक पत्रकार, लेखक और कवि थे। जया को बचपन से ही फिल्मों में रुचि थी। इसलिए उन्होंने स्कूली पढ़ाई के बाद पुणे के इंडियन फिल्म और टेलीविजन संस्थान में एडमिशन लिया। उन्होंने हिन्दी के साथ कई बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। अपने पिता के साथ उन्हें भी राइटिंग में रुचि रही। यहीं वजह है की जया ने साल 1988 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म “ शहंशाह” की कहानी लिखी थी। इस फिल्म के हर डॉयलाग दर्शकों के लिए फेवरेट बन गए। शहंशाह फिल्म के बाद जया बच्चन ने अपने राइटिंग हुनर को साबित कर दिखाया था।

शादी और बच्चों के बाद जया बच्चन ने अपना अधिकांश समय परिवार को दिया। वे चुनिंदा फिल्में ही करती नजर आयी। इन दिनों वे राजनीति में ज्यादा सक्रिय हैं। इसके साथ ही वे जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में नजर आने वाली हैं। जया बच्चन ने अपने फिल्म करियर, राजनीति क्षेत्र और अपने परिवार सभी जगह बराबर समय देती हैं। आज वे अपना 75वां बर्थडे अपने परिवार के साथ मना रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments