Thursday, September 19, 2024
Homeदेश-दुनियाराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भरी सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भरी सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने शनिवार को लड़ाकू विमान में उडान भरी। जिस विमान में उन्होंने उड़ान भरी वह देश का मारक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान था। राष्ट्रपति जी की ये यात्रा असम के तेजपुर वायुसेना अड्डे से रवाना हुई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने शनिवार को सुखोई-30 विमान में उड़ान भरी। उनके साथ विमान ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार तिवारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति जी की ये उड़ान 25 मिनट की रही। यात्रा पूरी करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मौजूदा अधिकारियों को बताया की यात्रा सुखद रही। राष्ट्रपति जी की ये पहली लड़ाकू विमान की यात्रा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी तीनों सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर है, और आज वे तीन दिन की असम यात्रा हैं। राष्ट्रपति मुर्मू पूर्व राष्ट्पति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल के बाद किसी लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली तीसरी भारतीय राष्ट्रपति हैं।

तेजपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को भारतीय वायुसेना कर्मियों ने “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया। वायुसेना अड्डे पर राष्ट्रपति की आगवानी में एयर मार्शल एसपी धारकर, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा मौजूद रहे। “गार्ड ऑफ ऑनर” देने के बाद उन्हें सुखोई विमान की उड़ान को लेकर आधिकारिक ने जानकारी प्रदान की। फ्लाइंग सूट पहने देश की राष्ट्रपति का यह अंदाज देश की नारी शक्ति को बयां करता है। आज उनकी इस उड़ान के साथ कई महिलाओं के सपनों को भी उड़ान मिली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी आज देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान हैं, पर वे हर नारी की प्रेरणा का स्त्रोत हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments