Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडस्टार्स से ज्यादा पॉपुलैरिटी में हैं ये क्यूट-क्यूट बच्चें

स्टार्स से ज्यादा पॉपुलैरिटी में हैं ये क्यूट-क्यूट बच्चें

फिल्मी दुनिया में एक्टर और एक्ट्रेसेस की चर्चा तो हमेशा ही होती रहती है, पर इन दिनों स्टार से ज्यादा उनके छोटे-छोटे बच्चे भी खास चर्चा में छाए हुए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा में है पहली बार भारत आयी प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी। वैसे तो सेलेब्रिटीज के किड्स में बॉयज भी है, पर बॉलीवुड और खेल जगत से जुड़े बड़े स्टार्स के बच्चों में गर्ल की संख्या ज्यादा है। जानते हैं आज इन्हीं क्यूट-क्यूट गर्ल के बारें में..

प्रियंका और निक की बेटी मालती मैरी 

15 जनवरी 2022 को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी का जन्म कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में हुआ। इस कपल की ये बच्ची सारोगेरी के जरिए इस दुनिया में आयी हैं। मालती मैरी की फोटो साल भर के बाद मीडिया में आयी है। जिसके बाद से उनकी चर्चा हर तरफ छायी रहती है। बेबी मालती का पूरा नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। प्रियंका और निक के साथ मालती पहली बार भारत में आयी है, जहां उन्होने सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति भगवान के दर्शन भी किए। इसकी क्यूटनेस की चर्चा इन दिनों इंडिया में भी छायी हुई है।

आलिया और रणबीर की बेटी राहा

6 नवंबर 2022 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा का जन्म हुआ। इस कपल की नन्ही सी बच्ची की तस्वीर अब तक मीडिया में नहीं आयी है। दोनों सिलेब्स की इस बच्ची की फोटो का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आलिया और रणबीर इन दिनों हर जगह अपनी बेटी की बातें करते नजर आते हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका

11 जनवरी 2021 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका का जन्म हुआ। इस बच्ची की क्यूटनेस पर हर कोई फिदा है। जब भी ये कपल कहीं भी जाता है, तो लोग उनकी बच्ची को बस देखते रह जाते हैं। वामिका नाम का अर्थ है “देवी दुर्गा”।

साक्षी और एमएस धोनी और बेटी जीवा 

क्रिकेट का सबसे बड़ा नाम है एमएस धोनी जिनकी पत्नी है साक्षी धोनी। इस कपल के यहां 6 फरवरी 2015 को बेटी जीवा ने जन्म लिया। जीवा का जन्म रांची, झारखंड,में हुआ। जीवा धोनी के साथ कई सारे क्रिकेट दौरे पर अक्सर नजर आती हैं, इसके साथ ही वे भारतीय टीम के हर खिलाड़ियों की भी चहेती हैं। एमएस धोनी की ही तरह उनकी पॉपुलैरिटी भी बहुत ज्यादा है।

एश्वर्या और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या 

16 नवंबर 2011 को बॉलीवुड की सबसे खास जोड़ी एश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या का जन्म मुंबई में हुआ। ये बच्ची हमेशा चर्चा में छायी रहती है,जिसकी खास वजह है इन्हें मिल रहे संस्कार। आराध्या अपने परिवार की ही तरह हर क्षेत्र में रुची रखती हैं, वे खेल, नृत्य और संगीत सभी में बेस्ट हैं। इसके साथ ही वे मीडिया के सामने आते ही अपनी प्यारी सी मुस्कार से सभी का दिल जीत लेती हैं। आराध्या अपनी मां एश्वर्या राय की ही तरह सुंदरता में भी गुणी हैं

श्वेता तिवारी की बेटी पलक

बॉलीवुड और टीवी जगत की फेमस कलाकार श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी इस दिनों चर्चा में बनी रहती हैं। पलक ने अभी साल भर पहले ही अपने पहले एलबम के साथ डेब्यू किया है। जल्द ही वे सलमान खान के साथ फिल्म में खास रोल में नजर आने वाली हैं। पलक अपनी मां की तरह बहुत एक्टिव हैं। उनका लोगों से बात करने का तरीका सभी को लुभाता है, इसके साथ ही वे अपनी मां की ही तरह बेहद सुंदर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments