Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडजल्द ही यूनिक रोल में नजर आने वाली हैं "राधिका आप्टे"

जल्द ही यूनिक रोल में नजर आने वाली हैं “राधिका आप्टे”

राधिका आप्टे अपने टफ रोल के लिए जानी जाती हैं। वे अधिकांश चुनिंदा स्टोरी पर काम करना ही पसंद करती हैं। उनकी अब तक की फिल्में में उन्होंने ऐसे-ऐसे रोल प्ले किए हैं जो टफ रहे हैं। इसी क्रम में जल्द ही वे एक यूनिक स्टोरी में नजर आने वाली हैं। जिसका नाम है “मिसेज अंडरकवर”। ये फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने सभी के मन में एक सस्पेंस छोड़ा है।

“मिसेज अंडरकवर” फिल्म के निर्देशक अनुश्री मेहता है, इस कहानी को लिखा भी उन्होंने है। राधिका आप्टे के किरदार का नाम दुर्गा है, इस नाम के जरिए नारी शक्ति को बयां किया गया है। दुर्गा एक आम भारतीय परिवार की महिला है जो अपनी गृहस्थी में व्यस्त होने की वजह से अपने करियर को छोड़ चुकी है। फिल्म की ये कहानी हर महिला की असल कहानी से मिलती जुलती लगती है, पर इसे पर्दे पर अब तक पेश नहीं किया गया है। फिल्म में आगे दुर्गा के संघर्ष को बताया गया है,वो भी कॉमेडी के साथ। पूरी कहानी के लिए 14 अप्रैल तक का इंतजार करना पड़ेगा।

यह फिल्म पहले वीमेन्स डे पर रिलीज की जाने वाली थी जो नहीं हो पाया। अब “मिसेज अंडरकवर” को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म एक कॉमेडी जासूस की कहानी है। जिसे निर्देशक अनुश्री मेहता ने महिलाओं को ट्रिब्यूट किया है। फिल्म की कास्ट का बात करें तो इसमें राधिका आप्टे के साथ सुमीत व्यास और राजेश शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

राधिका आप्टे की लास्ट रिलीज मूवी “मोनिका ओ माय डार्लिंग” थी। यह फिल्म भी ओटीटी पर ही रिलीज हुई थी। इसके साथ ही वे “विक्रम वेधा” में भी नजर आयी थीं, पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा चली नहीं। राधिका आप्टे हर गंभीर मुद्दे पर काम करना पसंद करती हैं, और अपने डिफरेंट रोल के लिए ही वे जानी जाती हैं। “मिसेज अंडरकवर”  के ट्रेलर को देखकर यहीं अंदाजा लगाया जा रहा है की वे इसके जरिए अपने फैंस को बहुत खुश करने वाली हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments