Friday, September 20, 2024
Homeदुनियाक्रिस्टीना हैमॉक होंगी चंद्रमा पर जाने वाली पहली महिला

क्रिस्टीना हैमॉक होंगी चंद्रमा पर जाने वाली पहली महिला

नासा ने ओरियन अंतरिक्ष यान में चांद पर जाने वाली टीम की घोषणा कर दी है। जिसके लिए 4 स्ट्रोनॉट की टीम बनाई है, जिनमें एक महिला स्ट्रोनॉट भी शामिल हैं। उनका नाम है स्ट्रोनॉट क्रिस्टीना हैमॉक कोच। वे चांद पर जाने वाली पहली महिला होगी। अब तक चांद पर कदम रखने वालों में सिर्फ पुरुषों का ही नाम शामिला था, पर क्रिस्टीना अपनी इस यात्रा के साथ नया रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं।

अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना हैमॉक कोच का जन्म 29 जनवरी 1979 को मिशिगन अमेरिका में हुआ। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और भौतिकी में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हालिस की है। वे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री भी हासिल कर चुकी हैं। साल 2013 में नासा से जुड़ी और यहीं से उनका स्ट्रोनॉट का करियर शुरु हुआ।

नासा के इस मिशन को लेकर क्रिस्टीना बहुत खुश हैं उन्होंने इसे लेकर स्थानीय मीडिया को चर्चा में बताया की “हम दुनिया के सबसे पावरफुल रॉकेट की सवारी करने जा रहे हैं, हम हजारों मील की चोटियों तक पहुंचेंगे और सभी प्रणालियों का परीक्षण करेंगे और फिर हम चंद्रमा पर जाएंगे”।

नासा का चंद्रमा पर “ओरियन अंतरिक्ष यान” मिशन 10 दिनों का होगा। जिसकी टीम में क्रिस्टीना हैमॉक कोच, जेरेमी हैनसेन, विक्टर ग्लोवर और रीड वाइसमैन शामिल हैं। ये सभी स्ट्रोनॉक अपने-अपने क्षेत्र में बहुत अनुभवशील हैं। अपने 10 दिवसीय मिशन में हर छोटी बड़ी जानकारी चांद से एकत्रित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments