Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडसिर्फ तब्बू नहीं, ये अभिनेत्रियां भी कर चुकी हैं टफ रोल

सिर्फ तब्बू नहीं, ये अभिनेत्रियां भी कर चुकी हैं टफ रोल

हॉलिवुड एक्ट्रेसेस अधिकांश फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आती हैं, या फिर किसी टफ कैरेक्टर में। हिन्दी फिल्मों में भी एक्ट्रेस कई सालों से टफ रोल करती नजर आ रही हैं। 80 और 90 के दशक से ही कई सारी अभिनेत्रियों ने पुलिस इंस्पेक्टर का रोल अदा करना शुरु कर दिया था। सॉफ्ट रोल से टफ रोल में आयी इन अभिनेत्रियों को उनके फैंस ने बहुत पसंद भी किया। जानिए कब किस फिल्म में नजर आयी बॉलिवुड की अभिनेत्रियां पुलिस वाले रोल में..

हेमा मालिनी


साल 1983 में आयी फिल्म “अंधा कानून” में हेमा मालिनी और रजनीकांत भाई बहन के रोल में थे। ये फिल्म एक रेवेंज मूवी थी। इस फिल्म में अभिनेत्री हेमा मालिनी पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आयी थी। उनके इस रोल को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था, चोरो को पकड़ती, मारधार करती हेमा मालिनी का ये अंदाज बहुत नया था।

रेखा


एक्ट्रेस रेखा के दीवानों की कमी नहीं है, उनके चाहने वाले उन्हें हर किरदार में पसंद करते आए हैं। इनकी हर फिल्म खास रही है, जिनमें से एक है “फूल बने अंगारे”। इस फिल्म के फर्स्ट हॉफ में रेखा आदर्श महिला का रोल प्ले करती हैं बाद में वे पति की मौत का बदला लेती पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आती हैं। 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था। इस फिल्म ने महिलाओं में पुलिस में भर्ती लेने में रुची जगाई।

माधुरी दीक्षित


1992 में रिलीज हुई फिल्म “प्रेम दीवाने” में माधुरी दीक्षित के साथ जैकी श्राफ नजर आए थे। इस फिल्म में माधुरी पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आयी थीं। माधुरी दीक्षित को डांसिंग क्वीन कहा जाता है, ऐसे में उनका ये डिफरेंट रोल भी बहुत पसंद किया गया। गुंडो को मारती माधुरी का ये रोल अब तक लोगों को याद हैं।

डिंपल कपाड़िया

डिंपल कपाड़िया फिल्म “जख्मी औरत” में एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभा चुकी हैं। यह फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी। डिंपल कपाड़िया का दबंग पुलिस वाला अंदाज सभी को बहुत पसंद आया।

तब्बू


अभिनेत्री तब्बू कई फिल्मों में पुलिस के रोल में नजर आ चुकी है। हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म भोला में तब्बू फिर से पुलिस के रोल में नजर आयी हैं। इससे पहले दृश्यम और दृश्यम-2 में भी उनके पुलिस वाले रोल को बहुत पसंद किया गया।

प्रियंका चोपड़ा


अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कई भी कई फिल्मों में पुलिस का रोल कर चुकी है, वैसे तो वे अधिकांश टफ कैरेक्टर कर चुकी हैं। इसी क्रम में वे पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आ चुकी हैं, वे फिल्म डॉन, डॉन-2, जय गंगाजल और जंजीर फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभा चुकी हैं ।

ईशा गुप्ता


प्रकार झा की फिल्म “चक्रव्यू” में ईशा गुप्ता पुलिस अफसर के रोल में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही ईशा डिजिटल डेब्यू के साथ एक सीरीज में भी पुलिस अफसर बनी हैं।

यामी गौतम


साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म “दसवीं” में यामी गौतम एक जेल की जेलर बनी हैं। उनका ये अंदाज उनके फैंस को बिल्कुल नया लगा। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन है। फिल्म में वे अभिषेक बच्चन को पढ़ा भी रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments