Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडआज भी ताजी है सबकी फेवरेट "तुलसी" की यादें

आज भी ताजी है सबकी फेवरेट “तुलसी” की यादें

महिला एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज देश के बड़े पद पर विराजमान है, पर लोगों की यादों में आज भी वे तुलसी बनी हुई हैं। “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” टीवी सीरियल से स्मृति ईरानी को एक ऐसी पहचान मिली, जिससे वे हर घर की दादी,नानी, सास, की फेवरेट बन गई। इस टीवी सीरियल के अलावा भी स्मृति ईरानी का सुंदर बीता हुआ कल रहा है, जिसमें उन्होंने कई सारे रोल अदा किए हैं। जानते है उनके डिफरेंट करियर रोल के बारे में…

23 अप्रैल 1976 को स्मृति ईरानी का जन्म दिल्ली में हुआ। दिल्ली से ही इन्होने शिक्षा प्राप्त की, उसके बाद मॉडलिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए मेहनत करने लगी। अपने जीवन में इन्होंने कई रोल अदा किए हैं, जो उनकी आज की छबि से बिल्कुल जुदा हैं।

कठिन परिश्रम भरा रहा जीवन

जीवन में कभी हार ना मानने वाली देश की महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की कहानी हर महिला को प्रेरित करती है। उन्होंने किसी काम को छोटा-बड़ा ना मानते हुए, परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कठिन से कठिन परिश्रम किया है। वे मैकडॉनल्ड्स में वेट्रेस और क्लीनर के पद पर कार्य चुकी हैं।

मिस इंडिया में रही प्रतिभागी

स्मृति ईरानी अपना करियर मॉडलिंग के क्षेत्र में बनाना चाहती थीं, इसलिए उन्होने कई विज्ञापनों में भी काम किया। इसके साथ ही उन्होने मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी भाग लिया था। मिस इंडिया प्रतियोगिता में वे विनर तो नहीं बनी, पर यहां से उन्हें कई काम मिलने शुरु हो गए। उन्हें उनके जीवन का सबसे सबसे टीवी सीरियल “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” मिला।

राजनैतिक सफर 

साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद से उनका राजनैतिक काल शुरु हुआ। आज वे देश के महिला एवं बाल विकास मंत्री पद पर है। वे आज सदन में बेबाकी के साथ अपनी बात रखती हैं। उनके इस रोल को भी वे पूरी निष्ठा के साथ निभाती हैं। स्मृति ईरानी हर महिला की आइडल हैं।

स्मृति ईरानी ने साल 2001 में जुबिन ईरानी से शादी की। उनके दो बच्चे है, जोहर ईरानी और जोइश ईरानी। कुछ दिनों पहले ही उन्होने बड़े धूमधाम से अपनी बेटी की शादी की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में छाई हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments