Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडकम समय में बड़ी-बड़ी फिल्मों और अवॉर्ड से भरा है इनका करियर

कम समय में बड़ी-बड़ी फिल्मों और अवॉर्ड से भरा है इनका करियर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की आज अपनी पहचान है, एक समय वे सिर्फ महेश भट्ट की बेटी के नाम से प्रसिद्ध थी, पर अब बीते तीन सालों में उन्होने अपना नाम खुद कमाया है। कम समय में कई खास फिल्मों के साथ उनका नाम जुड़ा, जिसमें साल 2022 उनके हिस्से में सबसे हिट साबित हुआ। तीन बड़ी फिल्में के साथ वे हर नए कैरेक्टर में नजर आयी।आज एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़ने वाली हर लड़की की प्रेरणा बन चुकी हैं आलिया भट्ट। आज वे एक्टर रणबीर कपूर की वाइफ और एक बच्ची की मां है, पर फिल्म इंडस्ट्रीज में इतनी कम उम्र में बड़ी पहचान बनाने वाली सबसे कम उम्र की अभिनेत्री  हैं वे। आलिया भट्ट का ये शादी के बाद पहला बर्थ डे हैं, और अपनी बेटी के साथ भी, जिसे वे पूरी तरह इंज्वॉय करने वाली हैं। आज उनके करियर पर शुरु से अब तक नजर डालते हैं..

आलिया भट्ट की पहली डेब्यू फिल्म तो स्टूडेंट ऑफ द ईयर थी पर उससे पहले भी वे एक बार 13 साल पहले एक फिल्म में काम कर चुकी थीं। उन्होंने साल 1999 में संघर्ष मूवी में प्रीति जिंदा के बचपन वाला रोल प्ले किया था। सभी को वो प्यारी सी बच्ची याद होगी, वो आलिया भट्ट ही थीं। साल 2021 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर रिलीज हुई, जो आलिया की पहली फिल्म रही, इस फिल्म में वे कॉलेज गोइंग गर्ल के रुप में बहुत पसंद की गई।

साल 2014 में आयी कई सारी फिल्में – पहली फिल्म के बाद आलिया भट्ट की साल 2014 में कई फिल्में आयी जिसमें सबसे ज्यादा पसंद किया हाइवे को। एक किडनैपर से लगाव की कहानी में वे बहुत पसंद की गई। फिल्म के गाने भी लोगों को बहुत पसंद आये। इसके साथ इसी साल रिलीज हुई हम्टी शर्मा की दुल्हनियां और 2 स्टेट्स ये दोनों फिल्में में बहुत पसंद की गई।

साल 2015- इस साल आलिया की एक ही फिल्म आयी “शानदार”,जो हिट तो नहीं हुई, पर इस फिल्म के साथ आलिया का लुक और डांस सभी को बहुत पसंद आया। वे साल दर साल अपने काम को लेकर कुछ नया करती नजर आने लगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शाहिद कपूर थे।

साल 2016- इस साल आलिया ने फिल्मों के बादशाह शाहरुख खान के साथ फिल्म की, जिसका नाम था “डियर जिंदगी”। हर किसी की लाइफ से टच करती फिल्म की कहानी लोगों को बहुत पसंद आयी। आलिया का रोल बिल्कुल नया था। फिल्म हिट साबित हुई। इसके साथ “कपूर एंड सन्स” भी इसी साल रिलीज हुई, जो कुछ खास तो नहीं रही पर आलिया की एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया। इसके साथ ही इसी साल आयी फिल्म “ए दिल है मुश्किल” में आलिया भट्ट ने केमियो किया था। इस साल की सबसे खास फिल्म रही “उड़ता पंजाब” जिसके लिए आलिया भट्ट को फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

साल 2017- इस साल आलिया भट्ट की एक ही फिल्म आयी, जो थी बद्रीनाथ की दुल्हनियां। इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन थे, इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया। यही वजह थी की आलिया और वरुण धवन की ये तीसरी फिल्म थी।

साल 2018- ये साल आलिया भट्ट की सही एक्टिंग देखने का साल रहा। उन्होने मेघना गुलजार की फिल्म राजी में काम किया। जो उनके करियर की अब तक की सबसे खास फिल्म मानी जाती है। एक इंडियन जासूस के रोल में आलिया बहुत ही पसंद की गई। फिल्म में आलिया का एक्शन और सॉफ्ट रोल देखने को मिला। फिल्म में आलिया के साथ विक्की कौशल ने काम किया था, इस फिल्म का गाना “दिलबरो” हर पिता और बेटी का पसंदीदा गीत है। राजी के लिए आलिया को बड़े अवॉर्ड भी मिले।

साल 2019- साल 2019 में उनकी फिल्म कलंक और गल्ली बॉय रिलीज हुई, जिसमें गल्ली बॉय चली और कलंक फ्लॉप फिल्म साबित हुई। इसके साथ ही इसी साल उन्होने स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर के सेंकंड पार्ट में एक सॉग के लिए टाइगर श्रॉप के साथ काम किया। ये गाना उस साल बहुत चलन में रहा।

साल 2022-कोविड महामारी के चलते दो साल कोई फिल्म नहीं आयी पर काम चलता रहा। दो साल में बनी 4 फिल्में में आलिया नजर आयी। ये साल आलिया भट्ट से लिए सबसे खास साल भी रहा, चाहे काम में हो या उनकी पर्सनल लाइफ में। उन्होंने रणबीर कपूर से शादी की इसके बाद बेटी राहा का जन्म हुआ। करियर में उन्होंने 4 बड़ी अलग-अलग फिल्मों में काम किया। पहली फिल्म रही गंगूबाई काठियावाड़ी जो ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट भी हुई थी। इसके साथ साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म RRR  में उन्होंने सीता का रोल प्ले किया। इस फिल्म में उनका रोल ज्यादा तो नहीं था पर कम समय में भी उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद आयी फिल्म डार्लिंग्स, ये कॉमेडी और थ्रिलर फिल्म भी लोगों को बहुत अच्छी लगी, कॉमेडी करती आलिया का नया रुप उनके फैंस को देखने को मिला। इसके बाद उनके करियर की सबसे बड़ी और खास फिल्म ब्रम्हास्त्र रिलीज हुई। रणबीर कपूर के साथ पहली फिल्म में वे बहुत अच्छी लगीं और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

कम समय में अवॉर्ड की झड़ी लगा दी- आलिया को उड़ता पंजाब और राजी के लिए सर्वश्रेष्ठ अदाकारा का फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। इसके साथ ही उन्हें स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड्स भी मिल चुका है। इसके साथ साल 2023 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला, इसके साथ गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए जी सिने अवॉर्ड मिला। उन्हें साल 2022 में टाइम्स 100 का अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके साथ साल 2023 में उन्हें RRR के लिए हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन में स्पॉटलाइट अवॉर्ड भी मिल चुका है। आज वे अपना 30वां बर्थडे मना रही हैं। आलिया भट्ट की लाइफ में फिल्मों के मुकाबले अवॉर्ड अधिक है। उनकी आने वाली फिल्में हैं “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” और एक हॉलीवुड फिल्म भी है जिसका नाम है “हार्ट ऑफ स्टोन”। आलिया भट्ट को उनका जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments