Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनWPLकी प्रजेंटर बन छाई ये पूर्व महिला खिलाड़ी..

WPLकी प्रजेंटर बन छाई ये पूर्व महिला खिलाड़ी..

WPL में इन दिनों महिला क्रिकेटरों का धूंआधार प्रदर्शन चल रहा है। जहां एक तरफ टीमों में महिला खिलाड़ी धूम मचा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ इसके प्रजेंटर की लिस्ट में ओल्ड खिलाड़ियों को भी एक बार फिर से देखा जा रहा है। इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ियों को पिच पर विचार व्यक्त करते देखा जा रहा है। जिनमें से एक हैं रीमा मल्होत्रा जिन्होंने अपने समय में कई बड़े मैच खेलकर भारत का नाम रोशन किया है। तो नजर डालते हैं WPL के स्टेडियम पर इनके खास लुक पर और इनके बेबाक विचारों पर..

पूर्व महिला क्रिकेटर रीमा मल्होत्रा ने भारत के लिए कुल 41 वनडे और 22 टी -20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। ये भारत की उम्दा खिलाड़ियों में से एक हैं। रीमा का जन्म 17 अक्टूबर 1980 को नई दिल्ली में हुआ। अपने करीबियों के बीच ये रीम्स नाम से फेमस हैं। ये दाहिने हाथ से बल्लेबाजी की शैली में और गेंदबाजी में लेग ब्रेक में माहिर हैं।

रीमा मल्होत्रा ने अपना एकमात्र टेस्ट मैंच इंग्लैंड के खिलाफ साल 2006 में खेला था। जबकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1 फरवरी 2003 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच से की। इनके पिता क्रिकेट मैच खेलते थे उन्हें ही देखकर वे खेल में रुचि रखने लगी। शुरु में वे अलग-अलग तरह के खेल खेलना पसंद करती थी। एक बार उनके कोच ने उनका क्रिकेट खेल देखकर उन्हें प्रोत्साहित किया, तभी से उन्होने क्रिकेट में करियर बनाने की ठान ली। रीमा मल्होत्रा ने कई बार महिला क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने की मांग की। उनकी सैलेरी पर भी अपने विचार रखें। रीमा के अनुसार आज महिला क्रिकेट में बहुत बदलाव आ गया है, आज के समय में BCCI बहुत साथ दे रही है। ये विमेंस गेम को मजबूत करने का समय चल रहा है।

WPL के दौरान रीमा मल्होत्रा प्रजेंटर के तौर पर अपने विचार बेबाकी से रखती हैं। हर दिन उनका लुक भी खास होता है। उनके विचार दर्शकों को बहुत पसंद भी आते हैं। स्टार खिलाड़ी रीमा मल्होत्रा आज खेल से तो दूर हैं पर अनुभव से क्रिकेट प्रेमियों के बीच जगह बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments