Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडमहानायक फिर हुए हादसे के शिकार, कई बार हो चुकी है ऐसी...

महानायक फिर हुए हादसे के शिकार, कई बार हो चुकी है ऐसी घटनाएं

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों एक खास मूवी की शूटिंग कर रहे हैं। जिसके चलते वे हैदराबाद फिल्म सिटी में थे, जहां शूटिंग के दौरान उन्हें पसलियों पर चोट लग गई। जिसकी जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए दी थी। इस हादसे ने अमित जी के फैंस को फिल्म कुली की याद दिल दी। जिसके सेट पर चोट लगने से वे 61 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी से लड़ते रहे। महानायक के फैंस हमेशा उनकी सलामती की कामना करते हैं। इसीलिए सोशल मीडिया पर तीन दिनों से लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआएं दी जा रही है। यह आलाम कुली के समय भी ऐसा ही था, बस उन दिनों खतों के जरिए उन तक दुआएं पहुंचती थी, जानते हैं और क्या-क्या हुआ था उस दिन

साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म कुली के सेट पर अमिताभ बच्चन गंभीर रुप से घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद अमित जी का नया जीवन हुआ था। वे करीब 61 दिन अस्पताल में भर्ती रहे। अस्पतालों के बाहर उनके चाहने वालो के भेजे गुलदस्तें, फूलों की कतार लगी रहती थी। खतों का सिलसिला भी कुछ ऐसा ही था। लोग उनके चहेते स्टार की सलामती की दुआएं करते रहते थे।

क्या हुआ था उस दिन

कुली फिल्म का एक्शन सीन चल रहा था, इसमें पुनीत इस्सर को अमिताभ बच्चन के मुंह पर घूसा मारना था, और उनको टेबल पर गिराना था। पर जब पुनित ने अमित जी को घूंसा मारा तो वो एक टेबल से टकरा गए और बुरी तरह से घायल हो गए। उस वक्त तो उन्होंने उसे मामूली चोट समझ लिया, पर धीरे-धीरे समस्या बड़ी बनती चली गई।

फिल्म शूटिंग के दौरान 26 जुलाई 1982 को उन्हें चोट लगी थी। जिसके बाद वे 2 महीने तक अस्पताल में भर्ती रहे। इतने लंबे समय अस्पताल में रहने की वजह थी चोट में इंफेक्शन का फैलना। हालत बिगड़ने लगे थे, उन्हें उल्टी होने लगी, इसके बाद एक दिन तो वे कोमा में ही चले गए। जांच में पता चला की उनके पेट की झिल्ली फट चुकी थी और छोटी आंत भी फट चुकी थी। डॉक्टरों को ऑपरेशन करना पड़ा। इसके बाद उन्हें निमोनिया हो गया। 29 जुलाई को उनकी हालात और अधिक खराब होने लगी, उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया। 2 अगस्त को दोबारा ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद सभी के चहेते बीग बी की हालात ठीक होने लगी और 24 सितंबर साल 1982 को वे अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।

खतरों के खिलाड़ी से कम नहीं अमिताभ बच्चन

महानायक अमिताभ बच्चन के साथ ऐसा पहली बार नहीं बल्कि कई बार हो चुका है। वे कई बार शूटिंग के दौरान हादसों के शिकार हो चके हैं। कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर एक बार उनके पैर की नस कट गई थी, तब समय पर टांके लगवाने से समस्या जल्द ठीक हो गई थी। इसके अलावा फिल्म इंकलाब की शूटिंग के दौरान भी उनका हाथ पटाखे से जल गया था। पर सबसे बड़ा हादसा कुली के सेट पर हुआ था, और अब हैदराबार में शूटिंग के दौरान हादसा। अमित जी रियल खतरों के खिलाड़ी से कम नहीं है। अमिताभ बच्चन के फैंस दुनिया भर में हैं, जो उन्हें दिल से चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments