Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनअवॉर्ड में छायी आलिया भट्ट, अब सीता के लिए मिला बड़ा सम्मान

अवॉर्ड में छायी आलिया भट्ट, अब सीता के लिए मिला बड़ा सम्मान

अभिनय के क्षेत्र में इन दिनों आलिया भट्ट छाई हुई हैं, साल 2022 में उनकी कई ऐसी फिल्म आयी है, जिसके लिए वे इस साल लगातार अवॉर्ड जीत रही हैं। ऐसी ही एक बहुत खास फिल्म है RRR। जो हर चीज में बेस्ट रही है। कहानी से लेकर डायरेक्शन, सॉग, डांस और हर कलाकार की एक्टिंग में सभी में ये फिल्म बेस्ट रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने छोटा सा ही रोल किया था, पर उनकी एक्टिंग बहुत ही शानदार थी। RRR में सीता के रोल के लिए आलिया भट्ट को हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन में स्पॉटलाइट अवॉर्ड मिला है, उनके साथ ही इस फिल्म मुख्य कलाकार जूनियर एनटीआर को भी भीमा के रोल के लिए स्पॉटलाइट अवॉर्ड मिला है। जानते हैं अब तक आलिया को कौन – कौन से बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं, और क्या है उनके आगे के प्रोजेक्ट..

RRR के लिए मिला अवॉर्ड

अभी ऑस्कर 2023 की घोषणा नहीं हुई है, इससे पहले डायरेक्टर एसएस राजामौली की मूवी “RRR” हर तरफ छायी है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सीता का रोल किया था। अपने छोटे से रोल के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। यही वजह है कि उन्हें हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन में स्पॉटलाइट अवॉर्ड दिया गया है। जिसकी जानकारी खुद हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर जारी की।

गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए मिला अवॉर्ड

साल शुरु होते ही आलिया भट्ट को अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। संजय लीला भंसाली की ये फिल्म सुपरहिट रही, इसमें आलिया की एक्टिंग सबसे अलग रही। ये आलिया भट्ट की पहली सोलो फिल्म रही। अपनी अन्य फिल्मों से अलग उन्होंने इसमें रोल निभाया था।

जी सिने अवॉर्ड

साल 2023 के जी सिने अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर्स फीमेल के लिए आलिया भट्ट को अवॉर्ड मिला। ये अवॉर्ड भी उन्हें फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए मिला। इस अवॉर्ड शो में आलिया ने अपनी बेहतरीन डांस प्रस्तुति से भी सभी का दिल जीत लिया था। जहां कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया है, उसके बाद जोरदार डांस परफॉर्मेंस देकर उन्होंने लोगों को चौंका दिया। जी सिने अवॉर्ड में व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी आलिया भट्ट को ही मिला। ये अवार्ड उन्हें उनकी फिल्म डार्लिंग्स के लिए मिला है। ये फिल्म भी साल 2022  में रिलीज हुई थी। जिसे शुरुवात से ही बहुत पसंद किया गया था।

शानदार साल 2022

साल 2023 आलिया भट्ट के लिए बहुत लकी साबित होता जा रहा है। साल 2022 में आलिया भट्ट की चार फिल्में आयी और सभी सुपरहिट रही। ये फिल्में थी, RRR, गंगूबाई काठियावाड़ी, डार्लिंग्स और ब्रम्हास्त्र थी। यही वजह है की साल 2023 में वे लगातार अवॉर्ड पर अवॉर्ड जीत रही है।

आनेवाले प्रोजेक्ट

एक्टर रणबीर कपूर से शादी और बच्ची के बाद वे अपनी पर्सनल लाइफ भी बहुत शानदार तरीके से जी रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना काम भी शुरु कर दिया है, इन दिनों वे रणवीर सिंह के साथ “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसके साथ ही उनकी हॉलीवुड फिल्म “हॉर्ट ऑफ स्टोन” भी है, जो जल्द ही रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments