Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनअब ये क्या हो रहा "शार्क टैंक इंडिया" पर...

अब ये क्या हो रहा “शार्क टैंक इंडिया” पर…

म्यूजिक के जरिए क्या-क्या किया जा सकता है इसे वहीं बता सकता है जिसे इससे प्यार हो। ऐसे ही एक म्यूजीशियन हैं मयूर जुमानी जो अपने क्रीएट किए म्यूजिकल मीम की वजह से सोशल मीडिया पर जाए रहते हैं। इनके वीडियो बहुत ही यूनिक होते है, जिनमें उनकी मेहनत भी नजर आती है। इनके अधिकांश वीडियो ट्रेंडिंग डायलॉग पर बेस्ड रहते है। हाल ही में उन्होंने शॉक टैंक इंडिया के शार्क्स को लेकर एक वीडियो तैयार किया है। जो काफी यूनिक है, और लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। इस सॉग को खुद शार्क्स भी बहुत इंजॉय करते नजर आए।

म्यूजीशियन मयूर जुमानी मीम्स बनाने में माहिर है, ऑडियंस को भी उनके क्रिएशन बहुत पसंद आती है, लोग उनसे डिमांड भी करते हैं, उन्हें टॉपिक भी बताते हैं। इसी क्रम में इस समय सबसे ज्यादा टीवी पर पसंद किये जाने वाले शो शार्क टैंक इंडिया की टीम को लेकर उन्होंने एक वीडियो तैयार किया है। जिसमें शार्क्स के फेमस डायलॉग को म्यूजिक के साथ बहुत ही सुंदर तरीके से मिक्स किया गया है। मयूर जुमानी की ये कला बहुत ही यूनिक है, जो लोगों के चहेरे पर मुस्कान लाने में पूरी तरह कामयाब होती है।

इस वीडियो में मयूर जुमानी शार्क टैंक इंडिया के मंच पर अपना बिजनेस आईडिया लेकर पहुंचते है, और शार्क के सामने प्रस्ताव रखते हैं। उसके बाद शार्क अपने ही अंदाज में उन्हें रिप्लाई करते हैं। जैसे एमक्योर कंपनी की सीईओ नमिता थापर का फेमस डायलॉग “ yeh meri expertise nahi”, अमन गुप्ता का डायलॉग “Aree bolne toh do yaar”, अनुपम मित्तल का डायलॉग “ haan bolo bolo maza aa raha hai”, विनीता सिंह का फेमस डायलाग “yahi toh maza hai”। इन सभी फेमस डायलॉग को यूज किया गया है।

इस 1 मिनट के रील्स वीडियो को कई बार देखा जा चुका है, शार्क की ये मस्ती हर किसी को बहुत पसंद आ रही है। मयूर जुमानी के इंस्टाग्राम पेज पर काफी फॉलोअर्स है, वे म्यूजिक को लेकर इस प्रकार की रील्स बनाने रहते हैं। जिन्हें आम जनता बहुत मजे से देखती है। इंस्टाग्राम के जरिए अपनी क्रिएटिविटी को सामने लाना बहुत आसान हो गया है। इस रील्स पर मयूर ने टैग किया है “डील नहीं मिली तो क्या हुआ, सॉग तो मिल गया..” । तो सुनिए इस सॉग को और इंजॉय करिए शार्क्स के इस फनी अंदाज को।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments