Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडआज के बजट में महिलाओं के लिए ये रहा खास..

आज के बजट में महिलाओं के लिए ये रहा खास..

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना पांचवा बजट पेश किया, साल 2023 बजट के पहले अपने भाषण में उन्होंने इसे अमृत काल का पहला बजट बताया। आज के बजट में सबसे खास बात रही टैक्स दरों में बदलाव। टैक्स रेट में कमी की गई है जो आम जनता के लिए राहत की बात है। वित्त मंत्री ने बताया कि भारत में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई है और ये बढ़कर 1.97 लाख हो गई है। महिलाओं, किसानों,युवाओं सभी वर्ग को ध्यान में रखकर ये बजट तैयार किया गया है। जानते हैं क्या है नए टैक्स की दरें.. और किसे क्या मिला है…

नई टैक्स स्लैब के अनुसार किसको कितना टैक्स पे करना होगा

  • 0-3 लाख की आय पर कोई टैक्स नहीं
  • 3-6 लाख 05 प्रतिशत टैक्स
  • 6-9 लाख पर 10 प्रतिशत टैक्स
  • 9-12 लाख 15 प्रतिशत टैक्स
  • 12-15 लाख पर 20 प्रतिशत टैक्स
  • 15 लाख से अधिक पर 30 प्रतिशत टैक्स

ये हुआ महंगा

  • इस बजट में सिगरेट के दाम बढ़ाए गए हैं, जो एक बड़े वर्ग को प्रभावित करता है।
  • विदेशी किचन चिमनी महंगी
  • सोना और आयातित चांदी महंगी
  • प्लेटिनम महंगा

ये हुआ सस्ता

  • इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते
  • मोबाइल फोन सस्ते
  • एलईटी टीवी सस्ती
  • खिलौने सस्ते
  • मोबाइल कैमरा लेंस सस्ता
  • साइकिल सस्ती
  • लिथियम सेल्स सस्ती
  • हीरे के आभूषण सस्ते

इसके साथ ही साल 2023 के इस बजट में हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ है, जो उन्हें राहत देने वाला है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बड़ा बजट तैयार किया गया है, नौकरी के कई नए अवसर तय किए गए हैं।

किसानों के लिए

वित्त मंत्री ने कृषि बजट को लेकर कहा कि कृषि ऋण लक्ष्य वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया गया है। इसमें पशु पालन, दुग्ध उद्योग और मछली पालन पर ध्यान दिया जाएगा।

महिलाओं को मिला उपहार

2023 के बजट में महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा कर निर्मला सीतारमण ने महिलाओं और लड़कियों को सबसे बड़ा तोहफ़ा दिया है। इस योजना के अनुसार महिलाएँ दो साल के लिए दो लाख रुपए की बचत कर पाएँगी और उन्हें इस रक़म पर 7.5 की दर से ब्याज मिलेगा। इसमें आंशिक निकासी की सुविधा भी दी गई है और जानकार इसे लघु बचत को बढ़ाने का अच्छा तरीक़ा बताते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से चलाई जा रही सुविधाओं का ज़िक्र किया और कहा कि दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार मिशन के तहत महिलाओं को 81 लाख स्व सहायता समूह से जोड़ा गया है। इन महिलाओं को आर्थिक सशक्तीकरण के अगले पायदान पर लाने की कोशिश की जाएगी ताकि वे बड़े बाज़ार में सामान बेच सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments