Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनKuwait Fire Accident : भारतीय वायुसेना का विशेष विमान शवों को लेकर...

Kuwait Fire Accident : भारतीय वायुसेना का विशेष विमान शवों को लेकर आज पहुंचेगा कोच्चि

भारतीय वायुसेना का विशेष विमान कुवैत (Kuwait Fire Accident) से 45 भारतीयों का शव लेकर लगभग 10.30 बजे केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचेगा। भारतीय वायुसेना के ये विमान दो दिन पहले कुवैत लगी भीषण आग में मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर भारत पहुंचेगा।

Kuwait Fire Accident

विदेश मंत्रालय में विदेश राज्य मंत्री का पदभार संभालने के तुरंत बाद कुवैत जाने वाले गोंडा के सांसद कीर्ति वर्धन सिंह भी इसी विमान से स्वदेश वापस लौट रहे हैं।

भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

कुवैत (Kuwait Fire Accident) स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी देते हुए कहा, कुवैत में आग की घटना में 45 भारतीय पीड़ितों के पार्थिव शरीर को लेकर एक विशेष भारतीय वायुसेना का विमान कोच्चि के लिए रवाना हो गया है।

Kuwait Fire Accident

45 भारतीय शवों के साथ विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी कोच्चि पहुंचेगें। विदेश राज्य मंत्री ने कुवैती अधिकारियों से बात करके पार्थिव शवों की शीघ्र वापसी सुनिश्चित की है।

इमारत में लगी (Kuwait Fire Accident) थी भीषण आग

12 जून को कुवैत के मंगाफ शहर में एक छह मंजिला इमारत में भीषण आग लगी थी। जिसमें कम से कम 48 लोग मारे गए थे। भारतीय दूतावास ने कहा कि आवास सुविधा में 176 भारतीय श्रमिकों में से 45 की मौत हो गई और 33 अस्पताल में भर्ती हैं।

Kuwait Fire Accident

मृतकों में केरल के 23, तमिलनाडु के 7, उत्तर प्रदेश के 3, ओडिशा के 2 और बिहार, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और हरियाणा के 1-1 व्यक्ति शामिल हैं। कीर्ति वर्धन सिंह गुरुवार को कुवैत पहुंचे और पांच अस्पतालों का दौरा किया। जहां घायल भारतीय श्रमिकों का इलाज किया जा रहा है।

शवों का किया गया DNA टेस्ट

भारतीय दूतावास ने अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से कहा कि भीषण आग (Kuwait Fire Accident) में शव इतनी बुरी तरह जल गए कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। इसलिए पीड़ितों की पहचान की पुष्टि करने के लिए उनका DNA परीक्षण किया गया था। साथ ही अस्पताल अधिकारियों ने कहा कि घायल मजदूरों को उनके स्वास्थ्य के आधार पर छुट्टी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments