Friday, September 20, 2024
Homeट्रेवल-फूडबुद्ध पूर्णिमा पर दान-पुण्य से प्राप्त करें वैभव

बुद्ध पूर्णिमा पर दान-पुण्य से प्राप्त करें वैभव

वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति तथा परिनिर्वाण हुआ था। यही वजह है की वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा(Buddha Purnima) कहा जाता है। आज के दिन कुछ विशेष उपाय कर मनुष्य को अपने जीवन में शांति, ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति होती है।

चंद्र देव के आशीर्वाद से होगा सब मंगल 

बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्र देव की पूजा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। लंबे समय से यदि आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो, आज के दिन संध्याकाल में चंद्रमा को अर्ध्य दें। इससे आपकी राशि में चंद्रमा मजबूत होगा और आपका वैभव बढ़ेगा।

पूर्णिमा का ये दिन भगवान विष्णु के नौवे अवतार गौतम बुद्ध को समर्पित है। जिस प्रकार भगवान बुद्ध ने आज के दिन ही ज्ञान की प्राप्ति की थी। उसी प्रकार आज की पूजा से जीवन में शांति आती है। गौतम बुद्ध के विचारों को अपनाकर सुख-दुख में  सामन्यजस बनाएं रखने की शिक्षा मिलती है। चूंकि ये दिन पूर्णिमा (Buddha Purnima) का है तो इस दिन चंद्र देव के साथ भगवान शिव की भी पूजा की जाती है।

इस तरह करें पूजा

आज (Buddha Purnima) भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनोंं की पूजा करें। भोलेनाथ को सफेद पुष्प चढ़ाएं और भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें। संध्या काल में चंद्रदेव को अर्ध्य दें, उन्हें भी सफेद खाद्य पदार्थ का भोग लगाएं। आज चाहें तो आज के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा भी करवा सकते हैं।

दान का विशेष लाभ 

गौतम बुद्ध को समर्पित आज की पूर्णिमा में दान का विशेष स्थान है, वैसे तो हिन्दू धर्म में दान का हमेशा उच्च स्थान रहा है। शास्त्रों में भी जिक्र है की जितना हम दान करते हैं उससे अधिक हमें भगवान के आर्शीवाद से मिलता है। आज के दिन सफेद वस्त्रुओं का दान करें। संभव हो तो मिट्टी का घड़ा दान करें। मिट्टी के घड़े के दान को गौदान के बराबर माना गया है। इसके अतिरिक्त पंखा, पीले वस्त्र और मीठे फलों का दान भी बहुत शुभ माना गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments