Thursday, September 19, 2024
Homeखेलफुटबॉल आइकन सुनील छेत्री ने अनाउंस किया अपना रिटायरमेंट

फुटबॉल आइकन सुनील छेत्री ने अनाउंस किया अपना रिटायरमेंट

भारत के फुलबॉल खेल को ऊंचाई पर ले जाने वाले खिलाड़ी सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने गुरुवार को एक बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेल से सन्यांस लेने की घोषणा कर दी है। अब वे 6 जून को अपना अंतिम मैच खेलेंगे। इस खबर के मीडिया में आते के साथ ही सुनील छेत्री के फैंस में उदासी छा गई है। इस खिलाड़ी ने भारत को एक बड़े मंच पर खास पहचान दिलायी है। छेत्री का फुटबॉल में योगदान हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो चुका है।

भारतीय फुटबॉल आइकन सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने गुरुवार को 16 जून को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा कर दी है। जिससे उनके दो दशक के शानदार करियर का अंत हो गया। लंबे समय से सेवारत राष्ट्रीय टीम के कप्तान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के माध्यम से अपने फैसले की घोषणा की। उनके इस फैसले पर एक तरफ फैंस उदास भी है तो दूसरी तरफ उनकी शानदार जर्नी के लिए उन्हें बधाईयां भी दे रहे हैं।

सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने इस वीडियो में बताया की वे अब कुवैत के खिलाफ मैच जो फीफा विश्व कप क्वालीफायर के दूसरे दौर का हिस्सा है, खेलेंगे। ये उनका आखिरी गेम होगा। यह मैच 6 जून को साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत फिलहाल ग्रुप ए में कतर के बाद चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

https://x.com/chetrisunil11/status/1790953336901976541

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments