Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनतपती गर्मी से मिलेगी राहत, जल्द आएगा मानसून, खेती पर पड़ेगा असर

तपती गर्मी से मिलेगी राहत, जल्द आएगा मानसून, खेती पर पड़ेगा असर

तपती गर्मी से इस समय सभी परेशान है, इस साल बीते वर्ष से अधिक तापमान मई की शुरु से चल रहा है। इस चुभने वाली गर्मी में राहत मानसून के आने से ही मिलेगा। जिसकी जानकारी मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) (IMD Weather Update) ने बुधवार (15 मई) को दे दी है।

आईएमडी के अनुसार मानसून 31 मई के आसपास केरल में दस्तक दे देगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर 1 जून को केरल में प्रवेश करता है। इसके बाद यह आमतौर पर उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है। पर इस बार अनुमान (IMD Weather Update) लगाया जा रहा है ये मानसून पहले ही आ जाएगा। मानसून की पहली बारिश वाराणसी में हो सकती है।

IMD Weather Update

मौसम विभाग ने जून से सितंबर तक चलने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसम के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान भी जताया है। ये समय कृषि के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। जून और जुलाई अवधि में खरीफ फसल की अधिकांश बुआई होती है। अच्छी फसल का सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। भारत में लगभग 50 फीसदी कृषि भूमि के पास सिंचाई का साधन बारिश ही है। ऐसे में अच्छी बारिश किसानों के लिए अच्छी खबर है।

मौसम विभाग की दी जानकारी में साल 2024 में औसत से अधिक मानसूनी बारिश का अनुमान है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. रविचंद्रन ने कहा कि मानसून आम तौर पर 1 जून के आसपास केरल में आता है और सितंबर के मध्य में वापस चला जाता है। इस साल औसत बारिश 106 फीसदी होने की उम्मीद है। केरल से आगे बढ़ते हुए ये मानसून जल्द ही पूरे भारत को कवर कर लेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments