Thursday, September 19, 2024
Homeट्रेवल-फूडलोकसभा चुनाव 2024 में चौथे चरण के चुनाव जारी, यूपी की 13...

लोकसभा चुनाव 2024 में चौथे चरण के चुनाव जारी, यूपी की 13 अहम सीटें दाव पर

लोकसभा चुनाव 2024 में आज चौथे चरण (Phase 4) के चुनाव जारी हो चुके हैं। चौथे चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहे है। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक चलेगी। चौथे फेज में 10 राज्यों की 96 सीटों के लिए मतदान चल रहे हैं।

इस चरण में 19 लाख से ज़्यादा पोलिंग स्टेशन पर कुल 17.70 करोड़ वोटर मतदान करेंगे। इनमें से 8.97 करोड़ वोटर पुरुष और 8.73 करोड़ महिला वोटर हैं। आज के मतदान बिहार के लिए मुख्य हैं। क्योंकि यूपी की कुल 13 सीटों पर वोटिंग है और बड़े-बड़े दिग्गज मैदान में हैं।

इस चरण में (Phase 4) कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मौजूदा भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के बीच कड़ी टक्कर है। इसके अलावा उन्नाव में मौजूदा भाजपा सांसद साक्षी महाराज (स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी) का मुकाबला सपा की अन्नू टंडन से है। भाजपा के चार उम्मीदवार- केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी (खीरी), रेखा वर्मा (धौरहरा), मुकेश राजपूत (फर्रुखाबाद) और देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले (अकबरपुर) तीसरी बार जीत की उम्मीद कर रहे हैं। जबकि राजेश वर्मा सीतापुर से पांचवीं बार जीतने के लिए मुकाबले में हैं।

20 मई को पांचवे चरण का मतदान होगा, जिसके तहत 8 राज्यों की 49 सीटों के लिए मतदान होगा। बता दें कि छठे चरण में 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग की जाएगी। वहीं सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग की जाएी।चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments