Friday, September 20, 2024
Homeट्रेडिंग फैशनकोरोना के नए वेरिएंट के 21 केस आए सामने, केंद्र ने जारी...

कोरोना के नए वेरिएंट के 21 केस आए सामने, केंद्र ने जारी किए निर्देश

देश में कोविड (New Covid Variant JN1) के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में टेस्टिंग बढ़ाने, सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने और सभी केसों की रिपोर्टिंग करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा, ‘घबराने की जरुरत नहीं है हमें बस सतर्क रहना होगा ‘। चीन, ब्राजील, जर्मनी और अमेरिका में कोविड मामलों की बढ़ती संख्या का जिक्र करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड (New Covid Variant JN1) के नए और उभरते वेरिएंट से निपटने के लिए तैयार रहने और सतर्कता बरतने की अहमियत पर जोर दिया।

बैठक में जीनोम सिक्वेंसिंग पर दिया गया जोर

New Covid Variant JN1

इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया कहा कि फेस्टिव सीजन को देखते हुए सतर्कता जरूरी है। कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। निगरानी बढ़ानी होगी। केंद्र की ओर से राज्यों को पूरा सहयोग किया जाएगा। राज्यों से कहा गया है कि वे टेस्टिंग में तेजी लाएं।

साथ ही केंद्रीय मंत्री ने राज्यों से कोविड पॉजिटिव और निमोनिया जैसी बीमारी के ज्यादा से ज्यादा सैंपल रोजाना आधार पर INSACOG में भेजने को कहा , ताकि जीनोम सिक्वेंसिंग से नए वेरिएंट का पता लगाया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल की तैयारियों के लिए ‘मॉक ड्रिल’ करना, निगरानी बढ़ाना और लोगों से बातचीत जरूरी है। उन्होंने हर तीन माह में सभी अस्पतालों में ‘मॉक ड्रिल’ करने की जरूरत बताई। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने बैठक में कहा कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में कोविड के एक्टिव केस काफी कम हैं।

नए वेरिएंट (New Covid Variant JN1) के 92% से ज्यादा मरीज घर पर हुए ठीक

New Covid Variant JN1

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य विभाग) डॉ. वी. के. पॉल ने बताया कि कोविड (New Covid Variant JN1) के सब वेरिएंट JN.1 के अभी देश में 21 मामले हैं। कोविड के देश में 2311 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को 519 केस आए। नए वेरिएंट से घबराने वाली बात नहीं है, क्योंकि इस वेरिएंट की फैलने की क्षमता तो ज्यादा है, लेकिन बीमारी हल्की होती है। खांसी-जुकाम होता है।

मीटिंग में प्रेजेंटेशन के जरिए बताया गया कि भारत में एक्टिव केस ग्लोबल लेवल की तुलना में काफी कम हैं। दो सप्ताह में पॉजिटिव मामले तेजी से बढ़े हैं। यह 6 दिसंबर 2023 को 115 आए जो 20 दिसंबर को 614 हो गए। यह 21 मई के बाद एक दिन में नए केस की सबसे ज्यादा संख्या है। हालांकि इनमें 92.8% मामले होम क्वारंटाइन हैं, जो हल्की बीमारी का संकेत है। केरल, महाराष्ट्र, झारखंड और कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों में पॉजिटिव रेट बढ़ा है।

कोविड के नए वेरिएंट 21 नए केस आये सामने

New Covid Variant JN1

देश में कोविड (New Covid Variant JN1) के नए सब वेरिएंट JN1 के अब तक 21 केस आए हैं, जिनमें 18 मामले गोवा से हैं। इस वेरिएंट के बारे में बताया गया कि इसकी गहन वैज्ञानिक जांच चल रही है, लेकिन अभी चिंता का कारण नहीं है।

इस वेरिएंट से प्रभावित मरीज बिना किसी जटिलता के ठीक हो गए हैं। भारत में वैज्ञानिक समुदाय इस नए वेरिएंट की जांच कर रहा है। इस वेरिएंट की जीनोम जांच पर ICMR काम कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि कोविड के बढ़ते मामलों का कारण यही वेरिएंट है। जितनी ज्यादा जीनोम जांच होती जाएगी, इस वेरिएंट के मामलों की संख्या बढ़ती जाएगी।

अभी राहत की बात यह है कि हल्के लक्षण हैं और अस्पतालों में भर्ती होने की जरूरत कम पड़ रही है। इसका पहला केस केरल में 8 दिसंबर को सामने आया था। 79 वर्षीय महिला की RT-PCR जांच में इस वेरिएंट का पता चला। वह अब ठीक भी हो चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments